Posts

Showing posts from December, 2021

आया तेरी शरण में यही सोच कर भजन लिरिक्स - Aya teri sharn me yahi soch kar bhajan lyrics by rajan ji mahraj

राजन जी महराज भजन लिरिक्स श्री रामकथा में पूज्य राजन जी द्वारा गाया हुवा ये भजन- आया तेरी शरण में यही सोचकर, सिन्धु संसार से हम उबर जाएंगे।। - ये भगवत सरणागति पर गाया हुआ एक बहुत ही अद्वितीय भजन है। इस भजन को पूज्य राजन जी ने देवरिया, उत्तर प्रदेश की श्री रामकथा में गाया है जो दिसम्बर 2020 में हुई थी।। इस भजन की रचना पूज्य श्री तारकेश्वर मिश्र " राही " जी ने की है।  भजन लिरिक्स   आया तेरी शरण में यही सोच कर , सिंधु संसार से हम उबर जाएँगे , आपने अगर हमे नाथ ठुकरा दिया , आपही सोचिये हम किधर जाएँगे , आया तेरी शरण में यही सोच कर , सिंधु संसार से हम उबर जाएँगे , आपका नाम मोती है लेकर उसे , प्रेम के तार में कोचता रह गया , आपने अपनी नज़रे अगर फेर ली , सारे मोती जमी पर बिखर जाएँगे ,  आया तेरी शरण में यही सोच कर , सिंधु संसार से हम उबर जाएँगे , देखता हूँ सदा आपको पास में , आपही ही है  बसे मेरी हर साँस में , आप ही तो मसीहा अनाथो के है , हमको ठुकराए तो हम किधर जाएँगे , आया तेरी शरण में यही सोच कर , सिंधु संसार से हम उबर जाएँगे , गलतियाँ हम क...

हम परदेसी फकीर एक दिन याद करोगे भजन लिरिक्स - Hum Pardesi Faqir ek din yaad karoge bhajan lyrics

Image
 Bhajan Lyrics   हम परदेसी फकीर  हम परदेसी फकीर , एक दिन याद करोगे , एक दिन याद करोगे , हम परदेसी फकीर , एक दिन याद करोगे ,   रमता जोगी बहता , इनकी कहानी कोई न जानी , इनका है अधम शरीर , हम परदेसी फकीर , एक दिन याद करोगे   देश को अपना छोड़ के आये रिश्ते नाते तोड़ के आये , कैसी है अपनी तकदीर , एक दिन याद करोगे ,   हम परदेसी फकीर , एक दिन याद करोगे एक दिन याद करोगे , एक दिन याद करोगे , हम परदेसी फ़कीर , एक दिन याद करोगे , मात पिता और भाई बहना , राम राम मेरी सबसे कहना , बहते है नैयनो से नीर , एक दिन याद करोगे , एक दिन याद करोगे , हम परदेसी फ़कीर , एक दिन याद करोगे ,

भजन कभी अगले क्षण के भरोसे न रहना लिरिक्स - Ye tan kimti hai magar hai vinashi bhajan lyrics by rajan ji mahraj

Image
Bhajan Lyrics कभी अगले क्षण के भरोसे न रहना ।। Pujya Rajan Ji latest bhajan Lyrics ।। श्री रामकथा के पावन अवसर पर पूज्य राजन जी द्वारा गाया हुआ ये भजन- कभी अगले छण के भरोसे न रहना, चेतावनी भाव पर गाया हुआ एक सुन्दर भजन है। इस भजन को पूज्य राजन जी ने गौरीगंज, अमेठी , उत्तर प्रदेश की श्री रामकथा में गाया है जो नवम्बर 2021 में हुई थी। इस पद की रचना साकेतवासी प्रातः स्मरणीय परम पूज्य स्वामी श्री राजेश्वरानंद सरस्वती जी ने की है।        ये तन कीमती है मगर है विनाशी , कभी अगले क्षण के भरोसे न रहना । निकल जाएगी छोड़ काया को पल में , कभी श्वास धन के भरोसे न रहना ।   एक पल में योगी, एक पल में भोगी ,   पलभर में ग्यानी , पल में वियोगी । बदलता जो क्षण क्षण में वृत्ति अपनी , सदा अपने मन के भरोसे न रहना ।   हम सोचते काम दुनिया का कर लें , धन-धाम अर्जित कर नाम कर लें । फिर एक दिन बन कर साधू रहेंगे , उस एक दिन के भरोसे न रहना ।   तुमको जो मेरा मेरा कहेंगे , जरुरी नहीं वे भी तेरे रहेंगे मतलब से...

भरोसे तेरे चल रही ज़िन्दगी है भजन लिरिक्स | Bharose tere chal rahi jindagi hai bhajan lyrics rajan ji mahraj

❇️ भरोसे तेरे चल रही ज़िन्दगी है ।।❇️   श्री रामकथा के पावन अवसर पर पूज्य राजन जी द्वारा गाया हुआ ये भजन- भरोसे तेरे चल रही ज़िन्दगी है, आर्त निवेदन भाव का बहुत ही सुन्दर भजन है। इस भजन को पूज्य राजन जी ने श्री सालासर बालाजी धाम, चुरू , राजस्थान की श्री रामकथा में गाया है जो दिसम्बर 2021 में हुई थी। इस भजन की रचना पूज्य पण्डित श्री तारकेश्वर मिश्र ( राही जी ) ने की है।  Rajan Ji Mahraj Bhajan Lyrics                                                                                Lyrics  न पूजन किया है न तपस्या ही की है भरोसे तेरे चल रही जिंदगी है मेरी आय है तेरे नामो की चर्चा तेरा नाम ही नित्य मै करता हु खर्चा तेरा नाम ही नित्य मै करता हु खर्चा नशा है कथाअमृत पिलाना और पी है कथा मुख्य सागर है यही साधना है तेरा नाम लेना ही आराधना है तेरा नाम लेना ही आराधना है यह...

मन की तरंग मार लो, हो गया भजन लिरिक्स || Man ki trang maar lo bas ho gaya bhajan lyrics Pujya Rajan ji

Image
मन की तरंग मार लो, हो गया भजन लिरिक्स Bhajan Lyrics     मन की तरंग मार लो, बस हो गया भजन। आदत बुरी संवार लो, बस हो गया भजन॥ आये हो तुम कहा से, जाओगे तुम कहाँ। इतना ही विचार लो, बस हो गया भजन॥ कोई तुम्हे बुरा कहे, तुम सुन कर क्षमा करो। वाणी का स्वर संभाल लो, बस हो गया भजन॥ नेकी सभी के साथ में बन जाए तो करो। मत सर बंदी का हर लो, बस हो गया भजन॥ नजरो में तेरी दोष है, दुनिया निहारते। समता का अंजन ढाल लो, बस हो गया भजन॥ यह महल माडिया ना तेरे साथ जायेगी। सतगुरु की महिमा जान लो, बस हो गया भजन॥ अनमोल ब्रह्मानंद जो चाहिए सदा। ✴️ पूज्य राजन जी द्वारा गाया हुवा ये भजन- मन की तरंग मार लो, हो गया भजन, एक बहुत ही सुन्दर पारंपरिक भजन है। वास्तव में भजन शब्द का क्या अर्थ है ? यदि यह जानना है तो कबीर दास जी की इस रचना को सुने। इस भजन को पूज्य राजन जी ने ग्रा- बेरूवारबारी, बलिया, उत्तर प्रदेश की श्री रामकथा में गाया है जो मार्च 2018 में हुई थी।✴️ ।। This Is A Very Beautiful TRADITIONAL BHAJAN. Now This Bhajan Is Sung By Pujya Rajan Ji Maharaj In Sri Ram Katha Held In VILL- BERUWAR BAARI, BALLIA,...

पकड़ लों हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएँगे bhajan lyrics, Pakad lo hath banwari nahi to doob jaenge bhajan lyrics

Image
 पकड़ लों हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएँगे   Pakad lo hath banwari nahi to doob jaenge bhajan lyrics   “ मुझे इतना न देना की मै मगरूर हो जाऊ और इतना कम भी न देना के जीने को मजबूर हो जाऊ “ Lyrics  पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे , हमारा कुछ ना बिगड़ेगा , तुम्हारी लाज जाएगी , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे ,     धरी है पाप की गठरी , हमारे सर पे ये भारी , वजन पापो का है भारी , इसे कैसे उठाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे ,   तुम्हारे ही भरोसे पर , जमाना छोड़ बैठे हैं , ज़माने की तरफ देखो , इसे कैसे निभाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे ,   दर्द दिल के कहे किस से , सहारा न कोई मेरा , सुनोगे आप ही मोहन , और किस को सुनाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे , पकड़ लों हाथ बनवारी , नहीं तो डूब जाएँगे ,     पड़ी मझधार में नैया , प्रभु अब डूब जाएगी , खिवैया कोई नहीं...

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | Shri Ram Janki Baithe Hai mere sene me bhajan lyrics

Image
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में |  Shri Ram Janki Baithe Hai mere sene me bhajan lyrics    श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | देख लो मेरे दिल के नगीने में | मुझको कीर्ति ना वैभव ना यश चाहिए| राम के नाम का मुझ को रस चाहिए | सुख मिले ऐसे अमृत को पीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | राम रसिया हूँ मैं, राम सुमिरण करूँ | सिया राम का सदा ही मै चिंतन करूँ | सच्चा आनंद है ऐसे जीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | फाड़ सीना हैं, सब को ये दिखला दिया | भक्ति में मस्ती है, सबको बतला दिया | कोई मस्ती ना, सागर को मीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में  | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | देख लो मेरे दिल के नगीने में  |