श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | Shri Ram Janki Baithe Hai mere sene me bhajan lyrics
श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | Shri Ram Janki Baithe Hai mere sene me bhajan lyrics श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | देख लो मेरे दिल के नगीने में | मुझको कीर्ति ना वैभव ना यश चाहिए| राम के नाम का मुझ को रस चाहिए | सुख मिले ऐसे अमृत को पीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | राम रसिया हूँ मैं, राम सुमिरण करूँ | सिया राम का सदा ही मै चिंतन करूँ | सच्चा आनंद है ऐसे जीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | फाड़ सीना हैं, सब को ये दिखला दिया | भक्ति में मस्ती है, सबको बतला दिया | कोई मस्ती ना, सागर को मीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में | देख लो मेरे दिल के नगीने में |