हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है श्याम भजन लिरिक्स- HARA HU BABA BS TUJHPE BHAROSA HAI भजन लिरिक्स

हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है भजन लिरिक्स

 हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,

जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है,
मेरे माँझी बन जाओ, मेरी नाँव चला जाओ,
रोते को बाबा श्याम, तुम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।


मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
बिन बोले भगतों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है,​
ना कोई​ ​और सहारा है,
हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।


तुमसे ही जीवन​​ मेरा, ​ओ ​मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो​,​ तो साँसे चलती है,
मुझे समझ ना आता है​,​ मेरी क्या ग़लती है,​
हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है


परिवार मेरा​ तेरे गुण है गाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उन्हें तुझपे भरोसा है, तूने पला पोसा है ,
हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा हैं,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।


हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है,
मेरे माँझी बन जाओ, मेरी नाँव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम, तुम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा बस तुझपे भरोसा है,
जीतूँगा एक दिन, मेरा दिल ये कहता है।




Comments

Popular posts from this blog

सच बात पूछती हु बताओ न बाबु जी छुपाओ न बाबु जी लिरिक्स - sach baat poochti hu btao na babu ji lyrics

लिरिक्स - नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मैनू नाच लैन दे | कृषण भजन

|| भजन लिरिक्स || करुणानिधान रउवाँ जगत के दाता हईं- PUJYA RAJAN JEE