Search Bar

भजन : देखो रजा बने महाराज
स्वर : मैथली ठाकुर


देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने

मंगल साज सजे घर घर में
पूजा पात्र लिए सब कर में
चले आरती करन के काज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने

दासी दास आनंद मनावे
औश्ल्या आदि मातु सब गावे
वेद वाणी पढ़े मुनि राज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने

वस्त्र आभुष्ण तन पर साजे
सिंघासन पर राम विराजे
जड़े हीरे मोती सर ताज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने

संत महंत करतार बजावे
सियाराम के कुशल मनावे
संग भिक्षु यति योगी राज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने


देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने
देखो रजा बने महाराज
आज राम राजा बने



Post a Comment

Previous Post Next Post

mh