राधे कौन से पुण्य किये तुमने हरी रोज तेरे घर आते है

राधे कौन से पुण्य किये तूने,
जो हरी रोज़ तेरे घर आते है,

राधा जब सोलह शृंगार करे,
प्रभु दर्पण आप दिखाते है,
राधे कौन से पुण्य किये तूने,

राधा जब पनघट पे जावे,
प्रभु मटकी आप उठाते है,
राधे कौन से पुण्य किये तूने,

राधा जब भोग तैय्यार करे,
हरी आकर भोग लगाते है,
राधे कौन से पुण्य किये तूने,

राधा जब कुँजन मे जावे,
प्रभु आकर रास रचाते है,
राधे कौन से पुण्य किये तूने,

राधे कौन से पुण्य किये तूने,

जो हरी रोज़ तेरे घर आते है,


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post