लिरिक्स अवध बिहारी हो, आए शरण तिहारी | पूज्य राजन जी महराज

भजन लिरिक्स  : अवध बिहारी हो

राजन जी महराज
पूज्य राजन जी द्वारा गाया हुवा ये भजन- अवध बिहारी हो, आए शरण तिहारी, ऐसा भजन आजतक आप नही सुने होंगे। इस भजन मे भगवान के शरणागति के महत्व को बताया गया है। इस भजन को पूज्य राजन जी ने जामनगर, गुजरात की श्री रामकथा में गाया है जो दिसंबर 2019 में हुई थी। इस भजन की रचना पूज्य श्री तारकेश्वर मिश्र ( राही जी ) ने की है।
अवध बिहारी हो
कनक बिहारी हो
हम आये शरण तिहारी
गिरवर धारी हो
आये शरण तिहारी

महापातकी रहा अजामिल
उसे मिला सुरधाम
नारायण आ गए लिया जब
पुत्र का अपने नाम
संकट हारी हो
आये शरण तिहारी

जब जल में गजराज ग्राह में
युद्ध हुआ घनघोर
हार गया गजराज तो बोला
दौड़ो नन्द किशोर
सुदर्शन धारी हो 
आये शरण तिहारी

हिरनाकुश प्रह्लाद को जब 
बांधा खम्बे के साथ
तब बोला प्रहलाद कहा हो
आओ दीना नाथ
भगत हितकारी हो
आये शरण तिहारी

1 thought on “लिरिक्स अवध बिहारी हो, आए शरण तिहारी | पूज्य राजन जी महराज”

Leave a Comment